फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झिंझाना के देवी मंदिर में हुई प्रेमीयुगल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। लिव इन रिलेशन में करीब पांच साल तक रहे सजातीय प्रेमी युगल आशीष व मनीषा ने बुधवार को कस्बे के देवी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली। इस दौरान युवक पक्ष से उसके परिजन मौजूद रहे, जबकि युवती पक्ष से उसके परिजन नहीं पहुंचे। शादी में फेरे और मांग भराई की रस्म कराई गई।
बुधवार को कस्बे के मेन बाजार में स्थित देवी मंदिर में गांव पुरमाफी निवासी आशीष कोरी व केरटू गांव की मनीषा कोरी ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर परिणय सूत्र में बंध गए। पंडित मोनू शर्मा ने यज्ञ हवन को साक्षी करके फेरे व मांग भराई की रस्में पूरी कराईं। आशीष कस्बा झिंझाना में निजी लैब पर टेक्नीशियन का कार्य करता है। बताया गया है कि करीब पांच साल पहले आशीष यमुनानगर में रिश्तेदारी में पढ़ने गया था। वहीं पर मनीषा भी रिश्तेदारी में गई थी। वहां पर दोनों की मुलाकात के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में अलग-अलग स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार-पांच महीने पहले दोनों के बीच शादी करने को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते युवती ने पुलिस से युवक के खिलाफ शिकायत कर शादी न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों के बीच शादी करने की सहमति बन गई थी। शादी के दौरान दूल्हा बने आशीष कोरी के पिता बाबूराम कोरी, भाई सागर कोरी, चचेरा भाई प्रवीण कुमार तथा बाजार से अनिल कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे, जबकि दुल्हन बनी मनीषा के परिवार से कोई मौजूद नहीं थे। पुलिस का कहना है कि युवक व युवती के मंदिर में आपसी सहमति से शादी करने की जानकारी मिली है। इस मामले में किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें