साहब हम जिंदा हैं ...... गांव हसनपुर लुहारी के वृद्ध मो कालू ।
- फोटो : संवाद
जलालाबाद। समाज कल्याण विभाग ने क्षेत्र में किए पेंशन के सर्वे में ऐसे छह लोगों को मृत दर्शाकर पेंशन के दायरे से बाहर कर दिया जो वर्तमान जिंदा हैं। यह लोग पेंशन पात्रता हकदार भी हैं लेकिन विभाग की लापरवाही से उनकी पेंशन रुक गई है।
अब यह लोग खुद को जिंदा साबित करने और पेंशन दोबारा से चालू कराने के लिए समाज कल्याण विभाग व प्रशासन के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। ब्लॉक के हसनपुर लुहारी में छह व्यक्तियों के जिंदा होने के बावजूद मृत दर्शा दिया गया। हसनपुर लुहारी के रहने वाले बलवंती, कुंता, जराफत, हनीफ, कालू ने बताया कि उन्हें समय समय मामले का पता लगा जब वह वृद्ध पेंशन लेने के लिए बैंक में पहुंचे।
उनकी पेंशन भी बंद कर दी गई। इन लोगो को न तो कोई सूचना दी गई और न ही उनके जीवित होने की पुष्टि के लिए उन्हें कोई जानकारी तक नहीं दी गई। हनीफ,जराफत,कालू,महबूब ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पेंशन पुनः चालू कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। डीएम अरविंद कुमार चाैहान ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी इसमें दोषी मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
साहब हम जिंदा हैं ...... गांव हसनपुर लुहारी के वृद्ध मो कालू ।- फोटो : संवाद
साहब हम जिंदा हैं ...... गांव हसनपुर लुहारी के वृद्ध मो कालू ।- फोटो : संवाद
साहब हम जिंदा हैं ...... गांव हसनपुर लुहारी के वृद्ध मो कालू ।- फोटो : संवाद