फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष का अंतिम चरण दो मार्च से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष का अंतिम चरण दो मार्च से होगा शुरू
विज्ञापन

शामली। मिशन इंद्रधनुष, टीकाकरण एवं जिला स्वास्थ्य समिति की डीएम जसजीत कौर ने बैठक लेते हुए कहा कि लापरवाह स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघन इंद्र धनुष व टीकाकरण की समीक्षा करते दिशा निर्देश दिए। सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 जिले के सभी ब्लाक में मिशन इंद्रधनुष 2.0 चार चरणों में संचालित किया जाएगा। अंतिम चरण दो मार्च से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। अंतिम चरणों में छूट हुए गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को चिह्नित कर टीकाकरण किया जाएगा। ब्लाक पर एएनएम एवं आशा द्वारा सर्वे कर चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में पूर्ण प्रतिरक्षण टीकाकरण में 99.55 प्रतिशत है। जनपद की समस्त संचालित कार्यक्रम में अंतर्गत डेस बोर्ड में पिछले माह से 68वी रैंक से 9वीं रैंक पर पहुंच गया है। कम उपलब्धि एवं कम खर्चे किए जा रहे हैं। समीक्षा बैठक में एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर, डॉ. सफल कुमार, सभी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव, डीसीपीएम फईम अहमद आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें