फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी कैंप, फायरिंग रेंज के लिए नहीं हुए बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी कैंप, फायरिंग रेंज के लिए नहीं हुए बैनामे
विज्ञापन

शामली, कैराना। एक मार्च को सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए उंचागांव में पीएसी कैंप और गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज के लिए किसानों की जमीनों के बैनामे पीएसी कमांडेंट नहीं आने के कारण शुक्रवार को भी नहीं हो सके।
विज्ञापन

एक मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली पुलिस लाइन के शिलान्यास के लिए आ रहे हैं। पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज निर्माण का शिलान्यास की भी तैयारी थी। बृहस्पतिवार को भूमि के बैनामे 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के कमांडेंट के नाम होने की तैयारी की गई थी। 23वीं वाहिनी पीएसी के स्टॉफ ने बृहस्पतिवार को पहुंचकर किसानों के जमीनी दस्तावेज और बैनामों की प्रक्रिया तेज की लेकिन शुक्रवार को भी जमीन के बैनामे नही हो सके। उंचागांव और गुर्जरपुर के किसान तहसील में पीएसी कैंप के बैनामे होने के इंतजार में इधर उधर घुमते रहे लेकिन शाम तक भी बैनामे नही हो सके। उंचा गांव के प्रधानपुत्र गोविंद चौहान ने बताया कि उनकी जमीन भी पीएसी कैंप के लिए गई है लेकिन शाम तक बैनामें नही हुए। अपर जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि अभी पीएसी कैंप की जमीन के बैनामे नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें