फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कलयुग के राजा खाटू नरेश...

Fri, 27 Feb 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में खाटूश्याम की निशान यात्रा में झूमते श्रद्धालु  । संवाद
विज्ञापन
शामली। ओम श्री बाबा श्याम परिवार सेवा समिति एवं युवा सेवा समिति द्वारा बृहस्पतिवार को बैंडबाजों के साथ बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। खाटू वाले श्याम धनी..., कलयुग के राजा खाटू नरेश..., मैं आया तेरे द्वारे..., मैं हार जाऊं ये कभी हो नहीं सकता..., सांवरे जब तक तू मेरे साथ है... आदि भजनों पर श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए जमकर थिरके।
विज्ञापन

निशान यात्रा हनुमान धाम से शुरू होकर मुख्य मार्गों व बाजार से होते हुए सती वाला मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। निशान यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। हनुमानधाम पर पहले बाबा का भव्य शृंगार किया गया, इसके बाद मंदिर परिसर से भव्य निशान यात्रा शुरू हुई। निशान यात्रा शहर के हनुमान रोड, शिव चौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, अजुध्या चौक आदि मुख्य मार्गों व बाजारों से होते हुए श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर सतीवाला पर जाकर संपन्न हुई। निशान यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से निशान यात्रा के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। निशान यात्रा में बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शामली में खाटूश्याम की निशान यात्रा में झूमते श्रद्धालु  । संवाद

शामली में खाटूश्याम की निशान यात्रा में झूमते श्रद्धालु  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें