शामली। जैन कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी विजय भूषण, प्रबंध कमेटी अध्यक्ष दीपक जैन ने किया। संचालन रेखा गुप्ता, रूमा गर्ग ने किया। प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने शिक्षिकाओं को उनके दायित्वों का बोध कराया।
वहीं, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में शुभारंभ प्रबंधक मुनीश कुमार संगल ने किया। संचालन मीनाक्षी, संजीव ने किया। प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने रितू संगल, पल्लवी, रेणू, आदेश, एनके बंसल, संजय संगल, निशा मिश्रा, रेणूका शर्मा, सीमा चौहान सम्मानित किया। जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में प्रबंधक दीपक जैन, प्राचार्य अनुपमा शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्प अर्पित किए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूजा शर्मा, गरीमा, दीपक कुमार, आकाश, शिवानी आदि मौजूद रहे।
वीवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी छात्रों ने शिक्षक दिवस पर कालेज की प्राचार्य वेदकुमारी को उपहार देकर सम्मानित किया। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन सतीश आत्रेय ने किया। शिक्षक रामनाथ, घनश्याम, प्रवेंद्र तोमर, अनिल कुमार, फूल कुमार, छवि शर्मा, सारिका, संजना, मोहित, अमित कुमार को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार, संतलाल, मंगलसेन आदि रहे।
उधर, केके जीएसएस इंटर कॉलेज भैंसवाल में प्रधानाचार्य उषा सहरावत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। राजेश्ववरी, अनीता, जसवीरी, कुमुद, शुभी, शिमला, नमिता, सबिता, शिवानी को सम्मानित किया गया।
उधर, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सत्यनारायण शिशु मंदिर में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं और
शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के दौरान कई शिक्षकों को भी सम्मनित किया गया।
शामली। क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थाओं में सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रुप में मनाए जाने पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्राचार्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सभी शिक्षकों को सम्मानित किया।
कैराना। सोमवार को सेंट आरसी साईंटिफिक कान्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के प्रति श्रद्धा एवं भाव से ओत-प्रोत भाषण, कविताएं प्रस्तुत की गयी। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। स्कूल के डायरेक्टर यशपाल पंवार ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक पर छात्रों को जानकारी दी। वही प्रधानाचार्य डॉ. आरके शर्मा ने सम्मानित शिक्षकों एवं प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अजीत सिंह, देवेन्द्र चौहान, इमरान अली, राजबीर सिंह, मोहित वर्मा, गीता वर्मा, बबीता शर्मा, लीना, नेहा कश्यप, मीनाक्षी शर्मा, संगीता, उषा अग्रवाल, पूजा शर्मा, गीता रुहेला, रजनी, प्रीति अग्रवाल, सुमन कंसल, पूनम अग्रवाल, राखी, मधुलिका, रूपाली, शाहिना, रेनू आदि उपस्थित रहें।
झिंझाना में करनाल रोड स्थित एसडीएस कावेंट स्कूल में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रार्थना सभा के बाद छात्र व छात्राओं ने स्कूल प्रांगण को गुब्बारों से सजा कर कक्षाएं प्रारंभ की। इसके बाद ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक श्रीपाल चौहान ने सभी शिक्षिकाओं को शिक्षा के प्रति समर्पित होने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर छात्र व छात्राओं ने गुरुओं के प्रति अपना सम्मान जताया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने इस अवसर पर स्कूली बच्चों से पेड़ लगाने का संकल्प कराया। ऊन रोड स्थित डी सेंट पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई। प्रधानाचार्या संतोष तोमर ने शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी । प्रबंधक ऋषिपाल सिंह ने सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
गढ़ीपुख्ता में फ्लोरेंस डेल्स पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कक्षाओं में रंगोली, ग्रीटिंग कार्ड, सुलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राज कुमार वर्मा ने बच्चों को शिक्षा और शिक्षक के महत्व के बारे में बताया तथा सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य में अच्छे कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र, गौरव, देवेन्द्र, सविता वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें प्रबंधक नूर नवाज खान व चेयरमैन अहसान अली ने बच्चों को शिक्षक के महत्व को समझाया।
इस दौरान प्रधानाचार्य शाहिदा जीमल, गौरी शंकर, नवीन गर्ग, मुकेश कुमार, हिमानी, डिम्पल, प्रियंका, आदि मौजूद रहे। मालेंडी में स्थित स्प्रिंग डेल्स एकेडमी विद्यालय में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर प्रबंधक संजीव कुमार ने बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में गहनता से अध्ययन कराया। बच्चों ने शिक्षकों को पेंटिंग अन्य गिफ्ट देकर बधाई दी और अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाचार्य अनामिका, नीलम चौधरी, नीलम सैनी, कोमल, अनुप्रिया, प्रिया, शालू, सिमर आदि मौजूद रहे। गढ़ीपुख्ता में स्थित सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज में जिसमें प्रबंधक नरेश कुमार सैनी और ऊषा शर्मा ने विचार व्यक्त किए।