फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बीघा जमीन के लालच में हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव लांक में अविवाहित चाचा की हत्या महज छह बीघा जमीन के लालच में की गई। चाचा वेदपाल के हिस्से में छह बीघा जमीन आती थी। वह अपने दूसरे अविवाहित भाई अजित के साथ रहता था। हत्यारोपी भतीजे मोनू की नजर उसकी जमीन पर थी, जबकि वेदपाल अपनी जमीन को लेकर कटाक्ष करता रहता था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा ने बताया कि शक होने पर भतीजे मोनू और गांव के ही उसके साथी सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वेदपाल अपने दूसरे अविवाहित भाई अजीत के साथ रहता था। जबकि अन्य दो भाई किरनपाल और विनोद अपने परिवार के साथ रहते हैं। वेदपाल के हिस्से में छह बीघा जमीन आती थी। कोतवाल के मुताबिक आरोपी मोनू पुत्र किरनपाल ने बताया कि उसका चाचा अपने हिस्से की जमीन को लेकर उन पर कटाक्ष करता था। रात में भी इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जिसमें वेदपाल की गोली मारकर हत्या कर दी।
दो घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी
शामली। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मोनू ने खुद ही पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके चाचा की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। जांच के दौरान मोनू ने बताया कि घटना के वक्त कमरे में टीवी देख रहा था। उस समय बिजली आपूर्ति भी नहीं थी, इंवर्टर बैटरी से उसने टीवी चला रखा था। बिजली आपूर्ति न होने से बाहर अंधेरा था। जब परिजनों व अन्य लोगों से जानकारी गई तो पता चला कि घर में बाहर से किसी को आते जाते नहीं देखा। दो घंटे तक चली छानबीन के बाद मोनू शक के घेरे में आ गया। कड़ी पूछताछ हुई तो, आरोपी ने हत्या करने का सच उगल दिया। हत्यारोपियों से बरामद पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है।
विज्ञापन

कोट -
जांच के दौरान शक के घेरे में आए मृतक के सगे भतीजे मोनू और गांव के ही उसके साथी सागर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी मोनू ने साथी के साथ मिलकर जमीन के लालच में चाचा की हत्या की है। - विनीत जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें