शामली। आतंकवाद विरोध दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं और निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। मौके पर पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, जनपद पुलिस ने भी आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ली। लॉकडाउन में पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान चौकी, थाना, कार्यालयों, पुलिस ऑफिस और पुलिस लाइन में आतंकवाद विरोध के संबंध में शपथ ली गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया।