फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के प्रत्येक आयाम में है रसायन विज्ञान का महत्व

विज्ञापन
कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के विभागीय परिषद के तत्वावधान में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के बृहस्पतिवार को बीएससी प्रथम सेमेस्टर के गणित वर्ग की छात्राओं के लिए नई शिक्षा नीति के तहत आंतरिक मूल्यांकन के महत्वपूर्ण भाग असाइनमेंट प्रेजेंटेशन सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सत्र का शुभारंभ करते हुए विभागाध्यक्ष अजय बाबू शर्मा ने बताया कि विशिष्ट महत्व के दिवसों पर नई शिक्षा नीति के उद्देश्य समेत कई विषयों पर मंथन किया गया। आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय ने कहा शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रत्येक पहलू से रसायन विज्ञान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। ज्योति ने रिसाइकल, रीयूज, रिड्यूस द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर, ईशा, शालिनी और राखी ने समावयवी अणुओं के महत्व पर, रितिका ने कलिल अवस्था के औषधीय गुणों पर, श्रष्टि और उश्रा ने ग्रीन केमिस्ट्री पर, स्वाति ने हाइड्रोजन बंध से जुड़े जैव अणुओं पर, अदीबा ने हरित हाइड्रोजन की उपयोगिता पर, रेशमा ने खाद्य पदार्थों में बढ़ती विषाक्तता पर, हिमानी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प पर, खुशी ने अनुनाद के महत्व पर, चांदनी ने प्रतिकर्षण सिद्धांत पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतिकरण सत्र के आयोजन में गौतम का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें