फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दोपहर में धूप से बढ़ी तपिश, तापमान दो डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में तापमान बढ़ने से मौसम गर्म हो रहा है। दोपहर में धूप की तपिश बढ़ने से लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

अप्रैल का महीना शुरू होते ही मौसम गर्म होना शुरू हो गया है। इसके साथ ही तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार को सुबह से शाम तक धूप निकली रही। दोपहर में धूप तेज होने पर मौसम गर्म बना रहा। गर्मी के कारण लोगों ने हल्के व सूती कपड़े पहनने शुरू कर दिए। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए दिन और रात में पंखे चला रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस बना रहा। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलती रही।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें