फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिन निकलते ही में सताने लगी गर्मी, 36 डिग्री पहुंचा तापमान

Mon, 13 Jul 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में गर्मी से बचाव के लिए कपड़ा लपेटकर जाते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
शामली। बारिश थमने के बाद जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा है। रविवार को दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किए रखा। पिछले चार दिन में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। सुबह से दोपहर दो बजे तक तेज धूप निकली। इसके बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हवा नहीं चलने से और वातावरण में नमी बढ़ने से लोग उमस और पसीने की चिपचिपाहट से परेशान रहे। उमस के कारण लोगों को कूलर व पंखे भी राहत नहीं दे सके। हवा न चलने से लोग गर्मी के साथ घुटन सी महसूस करते रहे। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक तीन दिन तक जिले में बारिश होने से तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। बारिश थमने के बाद तीन दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह हल्के बादल छाए रहेंगे और दोपहर में तेज धूप निकलने और उमस बनी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग ने बढ़ाई समस्या
शामली। उमस भरी गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों की समस्या को और बढ़ा दिया है। शहर के मोहल्ला बड़ा बाजार, गुजरातियान, हनुमान रोड, वर्मा मार्केट, सीबी गुप्ता कॉलोनी, काकानगर समेत कई मोहल्लों में रात में दो-तीन बार ट्रिपिंग हुई। दिन में भी चार-पांच बार ट्रिपिंग होने से लोग परेशान रहे। गांव बामनौली में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से शनिवार रात को आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार शाम तक भी बिजली चालू न होने से लोगों को गर्मी के साथ पेयजल और पशुओं के लिए चारे की समस्या का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कहीं से फॉल्ट होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

चार दिन में तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
12 जुलाई 36 28
11 जुलाई 34 27
10 जुलाई 30 25
9 जुलाई 26 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें