हरियाणा सरकार ने उत्तर प्रदेश के गेहूं की खरीद पर रोक लगा दी है। रात में बड़ी संख्या में गेहूं लेकर जा रहे किसानों को बिड़ौली बॉर्डर पर रोक दिया गया। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। किसानों की हरियाणा पुलिस से हाथापाई तक हुई। इस दौरान मौके पर लंबा जाम लगा हुआ है। करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी है।