फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजना का गुणगान किया

Thu, 17 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । उत्तर प्रदेश के गन्ना बीज निगम के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।  
विज्ञापन


बुधवार को शामली ब्लाक परिसर में आयोजित समाजवादी विकास दिवस आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश गन्ना बीज निगम के उपाध्यक्ष राजपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार  साल  के कार्यकाल में चहुंमुखी विकास कार्य कराए है। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल विशेष कार्य कराए जाएंगे।

योजना आयोग के सदस्य डाक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि शामली जिले में मुख्यमंत्री की विशेष निगाहें लगी हैं। वह जिले के विकास योजनाओं को महत्व दे रहे हैं। इस मौके पर डीएम ओपी वर्मा, सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


अतिथियों ने समाजवादी विकास दिवस पर लोहिया आवास के बीस लाभार्थियों, आजीविका ग्रामीण मिशन के बीस, पांच मिनी कामधेनु डेयरी, कृषि विभाग के यंत्रों के 25 लाभार्थियों व बीस समाजवादी पेंशन, बीस वृद्धावस्था, बीस विकलांग लाभार्थियों को प्रमाणपत्र जारी किए। इस मौके पर बीडीओ प्रवीण कुमार, डीपीआरओ सतीश कुमार, डीडीओ गयाप्रसाद गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें