फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। थाने पहुंची एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार युवकों के परिजनों अब फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची। युवती ने थाना प्रभारी शिकायती पत्र देकर बताया कि 11 दिसंबर को वह रात करीब नौ बजे गांव में ही एक नल पर पानी भरने गई थी। उसी समय गांव के ही दो युवकों ने उसके मुंह पर कपड़ा रखकर दबोच लिया। दोनों युवक उसे पकड़कर पास के ही एक कमरे में ले गए, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने बामुश्किल शोर मचाकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। बताया कि इस संबंध में उसने 13 दिसंबर को थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया कि अब दूसरे पक्ष के लोग उन्हें जबरदस्ती फैसला करने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि फैसला न करने की स्थिति में उक्त उसकी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक मोहित और विमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें