फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर भागे चोर को युवती ने पकड़ा

विज्ञापन
थानाभवन में चोर की पिटाई करती युवती व पब्लिक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। मोबाइल को छीनकर भाग रहे चोर को युवती ने बहादुरी दिखाते हुए दबोच लिया। शोर मचाने पर लोगों ने चोर की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी निवासी मनु पुत्री सतीश बुधवार को कस्बे के बाजार आई थी। जैसे ही युवती मां के साथ सामान खरीद रही थी, उसी समय एक युवक वहां पहुंचा और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। युवती ने बहादुरी दिखाई और कुछ दूरी पर ही उसे पकड़ लिया। दोनों में छीना छपटी हुई तो आसपास के दुकानदार और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और चोर को दबोचा। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम राजेंद्र निवासी काजीपुरा बनाया। मनु ने तहरीर देकर चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोप से पूछताछ की जा रही है। ऐसी संभावना है कि उक्त आरोपी पूर्व में भी कई घटनाओं में शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें