शामली। जिले भर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही गरीब असहाय बच्चों को गर्म कपड़ों को वितरण भी किया गया।
बुधवार सुबह मकर संक्रांति पर मंदिरों- घरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। शहर के दिल्ली रोड स्वर्ग आश्रम की ओर से खिचड़ी- मीठे चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था का अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गर्ग, सचिव अशोक कुमार शर्मा, हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र, पूर्व सचिव पुनीत कुमार, राजेश गुप्ता, संजय वर्मा, राकेश खाटियन, शंकर, विनोद, विनय पांचाल आदि मौजूद रहे।
मेरठ- करनाल मार्ग पर माता अमृतानंदमयी कृपा समिति की ओर से गरीब असहाय लोगों को खिचड़ी, गर्म कपड़े, बनियान, पजामी, शॉल टोपी और मफलर वितरित किए गए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सुनील गर्ग, सचिव अमित गर्ग, दीपक मित्तल, अशोक आर्य, देवेद्र सिंह, नरेश तोमर, जितेंद्र शर्मा मनोज जागिड़, रविंद्र गर्ग, वरुण संगल, सतीश जागिड़, पारस, योगेश आदि मौजूद रहे। माजरा रोड पर श्रद्धालुओं की ओर से गरीब असहाय लोगों को खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रेमचंद मित्तल, अश्वनी कुच्छल, मदनलाल, राजकिशोर तायल, प्रवीण मित्तल, सागर कुमार, राजन मौजूद रहे।
शामली भिक्की मोड पर मकर सक्रान्ति पर खिचडी का प्रशाद बाटते लोग- फोटो : SHAMLI
शामली कैराना रोड पर मकर सक्रान्ति पर खिचडी का प्रशाद बाटते हिन्दू जागरण मंच के सदस्य- फोटो : SHAMLI
शामली अग्रसैन पार्क में मकर सक्रान्ति पर खिचडी का प्रशाद बाटते रामलखन सेवा समिती के सदस्य- फोटो : SHAMLI