फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ते का हुआ गठन

Thu, 05 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही डीएम सुजीत कुमार ने उड़न दस्ता का गठन कर दिया। ये टीमें विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तिथि तक सक्रिय रहेंगी। उड़न दस्ता अपनी दैनिक रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी और उसकी प्रति रिटर्निंग ऑफिसर, पुलिस अधीक्षक, सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक को देंगी।
विज्ञापन


 बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने नोडल अधिकारियों और रिटर्निंग ऑफिसरों से कहा कि उड़न दस्ता  निगरानी टीमें द्वारा दी गई रिपोर्ट की वीडियो सीडी अवलोकन टीम को भेजी जाएगी। वीडियो अवलोकन टीम आदर्श आचार संहिता से संबंधित रिपोर्टों, अवलोकन को साधारण प्रेक्षक, रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत करेगी। लेखा टीम रजिस्टर और साक्ष्यों के फोल्डर के रख रखाव का करेंगी। 

पुलिस अधीक्षक और उसकी प्रति रिटर्निंग आफिसर जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक को प्रेषित करेंगे। नकदी एवं अन्य सामग्री की जब्ती संबंधी रसीद  इंचार्ज पुलिस आफिसर द्वारा दी जाएगी। मौके पर एडीएम भरतजी  पांडेय, एसडीएम सदर एमपी सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी एसके गौतम, एसडीएम कैराना , उप जिलाधिकारी ऊन विजय प्रकाश तिवारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में खुला कंट्रोल रूम
शामली। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खोल दिया है। यहां टेलीफोन के माध्यम से 24 घंटे चुनाव संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा जा सकती हैं।

डीएम सुजीत कुमार ने  निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से एक समिति का गठन किया है। बुधवार को दोपहर एक बजे विधानसभा चुनाव आचार संहिता जैैसे ही लागू हुई तो डीएम ने जिलास्तरीय अधिकारियों की एक बैठक बुलाकर तैयारियों की समीक्षा की। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तुरंत ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया।

बुधवार को अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय ने बताया कि निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां 01398-270077, 270202 टेलीफोन नंबरों पर चुनाव संबंधी शिकायत किसी भी समय दर्ज कराई जा सकती है। 

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
शामली। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, वह पूर्ण गंभीरता से कार्य करेंगे। किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी में गैरहाजिर होने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।

साथ ही किसी की ड्यूटी काटी नहीं जाएगी। अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय ने कहा कि चुनाव में लगी टीमों को जो वाहन मिलेगे उनमें जीपीआरएस लगे होंगे। अगर कोई जीपीआरएस सिस्टम में छेड़छाड़ करेगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति जनपद शामली का गठन किया है।

समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी सुजीत कुमार होंगे। जबकि जिले के तीनों एसडीएम, डिप्टी कमिश्नर सेल्स टैक्स, सहायक जिला सूचना अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें