शामली। पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी के बाद कोहरा एवं बादल छंट गए। इससे सोमवार को सुबह से ही धूप निकलने से मौसम खुशगवार रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोब से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आगामी 28 दिसंबर को मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ सकता है।
रविवार को सुबह आकाश में बादल छाए रहने और धुंधली धूप निकली। शीत लहर ने लोगों को कंपकंपा कर रख दिया। पूरी रात आकाश में कोहरा रहने के बाद सोमवार को सुबह कोहरा हट गया।
पूरे दिन सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने धूप का आनंद लिया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी दिशा की ओर से आने वाली हवाओं से कोहरा आ गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आया है।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोब से ही रविवार को
मौसम में बदलाव आया है। पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी, बर्फबारी और हवाओं का असर रविवार को पूरे दिन वेस्ट यूपी में पड़ा। शाम के समय देहरादून, सहारनपुुर, मुजफ्फरनगर जिलों में बूंदाबांदी हो जाने के बाद सोमवार को कोहरा, बादल आकाश से हट गया।