फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लहर-लहर लहराए... झंडा बजरंग बली का

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में हनुमान प्रकटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर कलाकारों ने बाबा के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ श्री अखंड रामचरित मानस पाठ का भी समापन हुआ और भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर सुबह पूजा अर्चना पंडित देवानंद शास्त्री ने संपन्न कराई। इस अवसर पर बाबा का केक काटा और छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर में चल रहे श्री अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन हुआ। इसके बाद भजन कीर्तन का शुभारंभ लालसिंह लचक ने हे दुख भंजन मारुति नंदन से किया। हरीश नामदेव ने कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम व आदेश शर्मा ने भजन सुनाकर किया।
पंडित निशांत भागवत पाठक ने सिद्धपीठ मंदिर हनुमान धाम ये निराला है, जहां पर विराजे मां अंजनी का लाला है, प्रकटोत्सव आया रे बाबा बजरंग बली का, लहर-लहर, लहराए रे झंडा बजरंग बली का, मंगल भवन अमंगल हारी आदि भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रभारी डीएम संतोष कुमार सिंह, एसपी रामसेवक गौतम, एडीएम न्यायिक परमानंद झा, अरविंद दृष्टा महाराज, मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल ने बाबा की महाआरती की।
विज्ञापन

इस मौके पर पुनीत द्विवेदी, चंचल द्विवेद्वी, उपेंद्र द्विवेदी, रमेश धीमान, भूपेन्द्र मलिक, पुष्पा मलिक, मुकेश मैनेजर, राकेश शर्मा, शिवम गिरी, अशोक बंसल,मनोज मित्तल आदि मौजूद रहे।
n महावतपुर, कैड़ी में निकाली शोभायात्रा : शामली। शनिवार को गांव महावतपुर के शिव मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ हवन, पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दी। बघरा आश्रम के संस्थापक यशवीर महाराज ने विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से कहा कि हनुमान जैसा सेवक बनना चाहिए। इसके बाद उन्होंने हनुमान शोभा यात्रा का शुभारंभ तिलक लगाकर किया। सनातनी झंडों के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भगवान श्रीराम व हनुमान जी के भजनों पर झूमते रहे। गांव कैड़ी में शोभायात्रा का मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान डॉक्टर कोकी, धनपाल राणा, रविंद्र राणा, शुभम, आकाश शर्मा, विशाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें