फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छात्र को ले गया पिता, मां ने कॉलेज पहुंचकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ के छात्र को पिता द्वारा अपने साथ ले जाने पर महिला ने हंगामा किया। महिला ने पति पर पुत्र काे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काॅलेज पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
जनपद बागपत के एक गांव निवासी युवक का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है। महिला अपने अपने बच्चे के साथ शामली में रह रही है। उसका पुत्र कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ता है। बताया गया है कि छात्र से मिलने के लिए उसका पिता तीन दिन पहले भी काॅलेज में आया था और अपने पुत्र से मिलकर चला गया था। बुधवार को वह फिर कॉलेज पहुंचा और अपने पुत्र को साथ ले गया। इसकी जानकारी मिलने पर छात्र की मां कॉलेज पहुंची और हंगामा करते हुए पुत्र को अगवा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस काॅलेज पहुंची और महिला के पति से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह अपने पुत्र को उसकी इच्छा से अपने साथ ले आया। इसके बाद महिला चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें