शामली। जिला बार एसोसिएशन के एक फरवरी को होने वाले मतदान के लिए दूसरे दिन जिला बार के पदों के लिए दावेदारों ने कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। दूसरे दिन एल्डर कमेटी ने दाखिल किए गए 25 नामांकन पत्रों की जांच की। अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत 25 नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र वापसी का दिन है। इसी दिन जिला बार के सदस्य निर्विरोध चुने जाने तय हैं, क्योंकि सात पदों पर सात ने ही नामांकन जमा किए हैं।
जिला बार की एल्डर कमेटी के चेयरमैन सतपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र कुमार, राजपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए महेंद्र सिंह, रतनसिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए दस साल से अधिक के लिए प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार दस साल से कम के लिए उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार, दीपा कुमारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहित कुमार, रुपेश कुमार, सचिव पद के लिए दीपक कौशिक, जसपाल राणा, सहसचिव पद के लिए मणिकांत शर्मा, सत्यदेव मैथल, सहसचिव प्रशासक के लिए मोहित गर्ग, सत्यांशु वर्मा, सहसचिव पुस्तकालय सतपाल सिंह, विपिन कुमार, वरिष्ठ सदस्य पद के लिए कृष्णपाल, कनिष्ठ सदस्य हरीश कुमार, हिमांशु गौतम, मंयक सिंघल, ऋषभ जैन, प्रवीण चौहान व प्रशांत कश्यप समेत 25 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला बार भवन में जिला बार के पदों के लिए अंतिम दिन किसी भी अधिवक्ता ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए। बुधवार को सभी नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए। एक फरवरी को जिला बार एसोसिएशन के पदों के लिए मतदान सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक होगा। तीन बजे के बाद मतगणना होगी।