फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊन में 34वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। तहसील परिसर में शहीद भगत सिंह युवा समिति के बैनर तले किसानों का धरना गुरुवार को 34वें दिन भी जारी रहा। विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए मुकदमों और भारी जुर्माने के विरोध में किसान लगातार आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

धरने में बझेड़ी, भमेड़ी सहित आसपास के गांवों से किसानों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। किसानों का आरोप है कि विद्युत विभाग उन्हें निशाना बनाकर उत्पीड़न कर रहा है और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई भी पूरी तरह से एकतरफा है।
समिति के प्रमुख सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों के खिलाफ लगाए गए मुकदमे और जुर्माने पूरी तरह से गलत और अन्यायपूर्ण हैं। हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

समिति ने दो टूक कहा कि जब तक विद्युत विभाग किसानों पर दर्ज मुकदमे और जुर्माने की नोटिस वापस नहीं लेता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने में सुरेंद्र सिंह, इंद्रपाल, रजत कुमार, निरंकार सिंह, जयवीर, सत्यवान, सुशील, बबलू कुमार, ब्रजपाल, यशपाल, अरविंद, सुरेशपाल, राजेंद्र, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें