फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसान के शव का गमगीन माहौल किया सुपुर्दे खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। खेड़ा कुर्तान-लूम मार्ग पर मिले किसान सालिम (57) के शव का परिजनों ने गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम खेड़ा कर्तान-लूम मार्ग पर किसान का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान सालिम निवासी खेड़ा कुर्तान के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार खेड़ा कुर्तान मार्ग के निकट बुग्गी से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार सेठपाल घायल हो गया और किसान की मौके पर मौत हो गई थी, लेकिन मृतक किसान सालिम के भाई इमरान और इरफान सहित अन्य परिजनों ने बताया था कि हरियाणा के एक व्यक्ति से उनका जमीन विवाद चल रहा है। उन लोगों द्वारा किसान की हत्या किए जाने आशंका जताई थी।
बुधवार को परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया पुलिस को परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। कांधला पुलिस ने घटनास्थल जिला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र का बताया है। उधर, छपरौली पुलिस ने बताया की इस प्रकरण में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें