फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो अधिकारी गैर हाजिर रहने पर डीएम ने कारण बताओ जारी किया नोटिस

Sun, 08 Mar 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना/ऊन। कैराना तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जल निगम व ड्रेनेज विभाग के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित रहें। डीएम अरविंद चौहान ने गैर हाजिर रहने वाले दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके जबाव तलब किया है। तीनों तहसील में आईं 97 शिकायतों में सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कैराना तहसील सभागार कक्ष में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियो ने गंदे पानी की निकासी, चकरोड से अवैध कब्जे हटवाने,नया राशन कार्ड बनवाने आदि की मांग उठाई गई। कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। डीएम ने जनसमस्याओं का समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी एनपी सिंह, एसडीएम निधि भारद्वाज व तहसीलदार अर्जुन चौहान आदि अधिकारी मौजूद रहें।
ऊन तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह के समक्ष कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शामली सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। एसडीएम सदर अर्चना शर्मा ने बताया कि सदर तहसील में 48 शिकायतों में दो शिकायतों का मौके पर निस्ताण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें