फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ईरान में छात्राएं, चार दिन से संपर्क न होने से परिजन चिंतित

Sun, 08 Mar 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना/बिडौली। ईरान-इस्राइल के बीच युद्ध के बीच क्षेत्र के गांव बिडौली सादात की दो छात्राएं ईरान में फंसी हुई हैं। अब पिछले चार दिन से इन छात्राओं से संपर्क नहीं होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। मेहर जेहरा पुत्री समर रजा और सदफ जेहरा पुत्री आजाद हुसैन 19 नवंबर को भारत से ईरान के कुम शहर स्थित बिनतुल हुदा विश्वविद्यालय में बीयूएमएस की पढ़ाई के लिए गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि छात्राओं ने पहले बातचीत में कहा था कि उनके कॉलेज के पास स्थित अस्पताल पर मिसाइल गिरने से करीब 40 बच्चों की मौत हो गई इसके बाद उन्हें अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था। इंटरनेट और फोन सेवाओं में बाधा के कारण छात्राएं केवल कुछ ही मिनटों के लिए संवाद कर पाती थीं।
अब पिछले चार दिनों से उनका अपने परिवारों से कोई संपर्क नहीं हो सका है। छात्राओं के पिता समर रज़ा ने भारत सरकार से अपील की है कि ईरान में फंसी उनकी बेटियों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लौटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें