फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा की वाणी है वेद

Mon, 29 Feb 2016 01:01 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा में के देवेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि वेद परमात्मा की वाणी है। परमात्मा की वाणी का घर-घर पहुंचाने का कार्य आर्यसमाज कर रहा है।
विज्ञापन


 रविवार को धीमानपुरा स्थित आर्य समाज में सुबह आठ बजे से यज्ञ एंव ध्वजारोहण से आर्य कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान देवेंद्रपाल वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती नेे आर्य समाज के माध्यम से समाज की बुराइयां दूर करने के काम किया है। उन्होंने आर्यों से वेदों के प्रचार-प्रसार के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में समाज को आर्य समाज की पद्धति बचा सकती है। उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि सभा के अरविंद आर्य ने कहा कि श्रेष्ठ गुण वाले व्यक्ति को आर्य कहा जाता है। सत्य-सदाचार और जन कल्याण को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


 इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी के पति प्रसन्न चौधरी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान पूर्णचंद आर्य ने की। संचालन आर्यसमाज के मंत्री दिनेश धीमान द्वारा किया गया। भजनोपदेशक सुखपाल विश्वकर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर गोष्ठी आयोजित की गई।

जिसमें रविंद्रकुमार आर्य, ज्ञानेद्र आर्य, रामपाल सिंह, वेदमुनि सुरेश पाल, राजेश मित्तल, विमल आर्य, आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर आर्य, अशोक आर्य, लक्ष्मी आर्य, तेजपाल सिंह, राजपाल आर्य,  मीरावर्मा, अर्चना आर्य, सुनीता पाल समेत आर्य समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें