फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों की चपेट में जिला, अफसर मौन

Fri, 28 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि जिले में बीमारियों का प्रकोप है। वहीं, यमुना नदी से अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। इन समस्याओं से स्थानीय प्रशासन भलीभांति अवगत है, मगर सब आंख मूंदे बैठे हैं। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को शामली नगरपालिका परिषद सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि वह जिले के कई गांवों में भ्रमण करके आए। हर गांव में बीमारियों का प्रकोप फैला हुआ है। कहीं वायरल फैल रहा है, तो कहीं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हैं। अकेले बधेव गांव में ही दो महीने के भीतर 50 से ज्यादा लोगों की मौत बीमारी के कारण हो चुकी हैं।

बीमारियां फैलने की बड़ी वजह जल प्रदूषण है। इस बारे में स्थानीय प्रशासन के साथ ही प्रदेश सरकार को भी पूर्व में पत्र भेजकर उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई, लेकिन प्रदेश सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही। 
विज्ञापन


वहीं, कैराना लोकसभा क्षेत्र में ही सहारनपुर से चिलकाना से लेकर बागपत तक यमुना नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन चल रहा है। एनजीटी बार बार हिदायत दे रही है और सीबीआई जांच भी चल रही है। जिले की तीनों चीनी मिलों पर करीब 130 करोड़ रुपये बकाया हैं। प्रशासन भी प्रदेश सरकार के इशारे पर जनता का शोषण कर रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला महामंत्री राजन बत्रा, डॉ. मनोज शर्मा, पुनीत द्विवेदी, विशेष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें