फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिलाधिकारी बोले, किसी भी फरियादी को अनावश्यक नहीं काटने दें चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
: जिलाधिकारी ने लिया कलक्ट्रेट के विभिन्न विभागों का जायजा
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया। मातहतों से कहा कि किसी भी फरियादी को कलक्ट्रेट में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें अनावश्यक चक्कर नहीं काटने दें।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे अधिक संयुक्त निदेशक अभियोजन के कार्यालय का जायजा लिया। लेखा-जोखा के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद आपदा, राजस्व सहायक, सामान्य सहायक आदि के कार्यालय का जायजा लिया। सभी संबंधित को जन समस्याओं से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि शिकायतकर्ता को परेशानी नहीं हो। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने संबंधित को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आम जनमानस के प्रकरणों में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने नवसृजित जनपद के जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालय के भूमि संबंधी प्रकरणों में भी कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें