फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्णय नहीं मानने पर सामाजिक बहिष्कार

Fri, 08 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए बैठी पंचायत में निर्णय नहीं मानना लड़के पक्ष को भारी पड़ गया। कई गांवों के लोगों की पंचायत में लड़के पक्ष का बिरादरी से बहिष्कार करने का फरमान सुना दिया गया। 
विज्ञापन

  सहारनपुर के गांव उमरपुर निवासी संतरेश पुत्री बाबूराम की शादी करीब दस साल पहले साल्हापुर जिला शामली निवासी प्रमोद पुत्र जगदीश के साथ हुयी थी। कुछ साल तक शादीशुदा जीवन ठीक ठाक बीता।  इस बीच तीन बच्चे भी हुए। आरोप था कि बाद में प्रमोद व उसके परिवार ने संतरेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। ससुरालियों से तंग आकर संतरेश मायके चली आई। 
  संतरेश के परिवार ने प्रमोद सहित उसके परिवार पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कर दिया गया था। इस मसले पर करीब एक सप्ताह पूर्व
पंचायत हुई। जिसमें संतरेश को प्रमोद के हिस्से की जमीन दिए जाने की बात रखी गई, लेकिन प्रमोद के परिवार ने इस बात को नहीं मानी और संतरेश के परिवार को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन

  पंचायत को बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायत को बंधनमुक्त कराया। आरोप था कि पंचायत के लोगों के साथ
मारपीट भी की गई। अब फिर से बृहस्पतिवार की शाम को इस मसले पर गांव खोडसमा में बिरादरी की पंचायत हुई। जिसमें प्रमोद के परिवार कोे बिरादरी से अलग कर परिवार का हुक्का पानी बंद करने का फरमान सुनाया गया। 
  पंचायत के मुखिया करेशन का कहना है कि प्रमोद, विक्रम व विकास पुत्रगण जगदीश से बिरादरी का कोई भी व्यक्ति नाता नहीं रखेगा और न इनके परिवार से कोई रिश्ता करेगा।  टोडा, चौसाना, गढ़ी हसनपुर, भोगीमाजरा, मौहम्मदपुर, महंगी, जेहरा, दूधला, डूभर, ततारपुर कलां, प्रवणपुर, बांसदेई आदि गांवों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें