फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 08 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। चोरी का खुलासा न होने के विरोध में ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। जल्द चोरी का खुलासा न होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

  गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में किसानों के खेत पर एक माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा न होने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने गुस्से का इजहार किया। कहा कि एक माह पूर्व जगबीर के खेत से समरसिबल, पाइप व तार का सामान चोरी हो गया था। आरोप है कि गांव पलठेडी के लोगों ने यह चोरी की थी। इस मामले में थाने में भी तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान जगबीर का कहना है कि इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि चोरी करने वाले लोग जगबीर को धमकी दे रहे हैं। 
  इस दौरान पूर्व प्रधान अमीर आजम, शबी आजम, राधेश्याम सैनी, सरजीत, सतीश, भोला सिंह, पूरण सिंह, चंद्रभान कश्यप, प्रेम कश्यप, इश्कलाल सैनी, संजीव कोरी, मेहरबान, सतीश, साधू, सतीश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें