फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा में करंट से बच्ची की मौत

Tue, 26 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। गली में खड़ी ई-रिक्शा में चार्जिंग के दौरान करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है।  घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सचूना पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


 मोहल्ला आलकलां निवासी मेहरबान बस चालक है।सोमवार शाम करीब चार बजे मेहरबान की छह वर्षीय पुत्री नमरा पास के ही मदरसे में पढ़ने के लिए गई थी। इस बीच गली में ई-रिक्शा खड़ा था।

जिसका बैटरा चार्जिंग पर लगा हुआ था। रास्ते में जाते समय नमरा का हाथ ई रिक्शा से लग गया। जिसमें आए करंट से उसको झटका लगा और वह दूर जाकर गिरी। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे और नमरा को अस्पताल में लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। नमरा के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें