फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर स्टेशन और ट्रांसपोर्ट का मुद्दा गूंजा

Tue, 26 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिला उद्योग और व्यापार बंधु की आयोजित बैठक में शामली में ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने सहित फायर स्टेशन खोलने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग बंधु की बैठक डीएम सुजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई। उद्यमी अशोक मित्तल ने कहा कि दूरसंचार केंद्र औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान में विरोधाभास आ रहा है। उन्होंने दूर संचार केंद्र की स्थापना किए जाने की मांग की है।

उद्यमी अशोक बंसल ने औद्योगिक क्षेत्र में फायर सर्विस स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि दिए जाने की वकालत की। आईआईए के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर रोड पर औद्योगिक इकाई के लिए अलग से फीडर बनाए जाने और आरटीओ आफिस से लेकर एसटी तिराहे तक बुढ़ाना रोड, नाले की सफाई कराने व औद्योगिक क्षेत्र में नाले का निर्माण पूरा किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट की स्थापना के लिए जमीन तलाशी जाए
जिला व्यापार बंधु की बैठक में प. उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि मुजफ्फरनगर मार्ग पर वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या बनी रहती है।

जाम से मुक्ति के लिए  शामली में ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने की मांग की है। डीएम सुजीत कुमार ने शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा को ट्रांसपोर्ट की स्थापना के लिए भूमि तलाश के निर्देश दिए। उन्होंने रोडवेज डिपो के लिए अधिग्रहीत भूमि पर रोडवेज डिपो को मालिकान हक दिलाए जाने सहित शामली को एनसीआर में शामिल करने के लिए पैरवी किए जाने, बुढ़ाना बस अड्डा बुढ़ाना रोड व मुजफ्फरनगर बस अड्ड़ा एसटी तिराहे पर ले जाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन


अंकित गोयल ने शामली बाईपास के कार्य में तेजी लाने की मांग की।  मौके पर सीडीओ विनोद कुमार सिंह, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विजेंद्र कुमार, बिजली वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता विजयपाल, द्वितीय खंड के सुभाष चंद्रा,लोक निर्माणविभाग के सहायक अभियंता पीआर शर्मा, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर के एल बंसल समेत जिला स्तरीय अधिकारी आई आई चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, अशोक, मोहित, अशोक, अंकित, प्रवीण, अनुज गर्ग, सुशील, सुभाष, सूर्यवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें