फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर तक परचम लहरा रहीं जनपद की बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद की बेटियां कुश्ती में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। जिले की महिला पहलवान राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जनपद का नाम गौरवान्वित कर चुकी हैं।
विज्ञापन


गांव भाजू की महिला पहलवान मेघा 53 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वह वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं और अपने उत्कृष्ट खेल से पहचान बना चुकी हैं। उसका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले क नाम रोशन करना ही लक्ष्य है।



वहीं गांव कासोपुर की महिला पहलवान कोमल बालियान 56 किलोग्राम भार वर्ग में राज्य स्तर पर दमखम दिखा चुकी हैं। दोनों महिला खिलाड़ी आगामी 7 एवं 8 फरवरी को वाराणसी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


कुश्ती कोच प्रशांत चौधरी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी नियमित अभ्यास और कठिन परिश्रम कर रही हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये पहलवान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन करेंगी।



महिला खिलाड़ियों का कहना है कि वे निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी तथा अपने परिजनों और जनपद का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करती रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें