फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: साइबर ठग बोला, मैं खाटू श्याम में हूं मेरी जेब काट ली गई, मुझे 130 रुपये ऑनलाइन भेज दो

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मैं खाटू श्याम में हूं... मेरी जेब काट ली गई, मुझे 130 रुपये ऑनलाइन भेज दो। साइबर ठग ने शहर के ट्रांसपोर्टर समेत दो लोगों को अनजान नंबर से कॉल कर ऑनलाइन पैसे भेजने को कहा। दोनों को कॉल एक ही दिन में की गई। ठग ने उनके दिल्ली निवासी परिचित का बेटा बताकर झांसे में लेने की कोशिश की, लेकिन जागरूकता के कारण दोनों लोग साइबर ठग के झांसे में न आकर ठगी होने से बचे।
विज्ञापन

साइबर के शातिर लोगों से तरह-तरह के तरीके से झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में सामने आते रहते हैं। शहर के सीबी गुप्ता काॅलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर राहुल शर्मा के पास अनजान नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले ने कहा कि वह खाटू श्याम में हैं और किसी ने उसकी जेब काट ली। उसके पास किराया भी नहीं है। उसे दिल्ली तक आने के लिए 130 रुपये की जरूरत है। कॉल करने वाले ने बताया कि वह उनके दिल्ली रोहिणी में रहने वाले परिचित सुशील का लड़का है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि इस नाम का कोई परिचित नहीं है और किसी ने रांग नंबर मिला दिया।
इसके बाद शाम को उनके साथी अमन निवासी दयानंद नगर मिला तो उसने बताया कि इसी तरह की कॉल उसके पास भी आई थी और उससे भी यही बातें कहीं और 130 रुपये ऑनलाइन मांगे। इसके बाद उन दोनों की समझ में आया कि किसी साइबर ठग उन्हें झांसे में लेकर ठगी करने की कोशिश की।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी संजीव भटनागर ने बताया कि साइबर ठग अनजान नंबर से कॉल कर परिचित बताकर ठगी करने की कोशिश करते हैं। इस तरह की शिकायतें आती रहती है। लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें