चौसाना। गढ़ी हसनपुर में मां दुर्गा के मेले के दूसरे दिन भारी भीड़ रही। आसपास के क्षेत्रों से लोग मेले में खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में प्रत्येक वर्ष चतुर्दशी के मौके पर मां दुर्गा का मेला लगता है। जिसमें आसपास के प्रदेशों से लाखों की संख्या में लोग मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेला बहुत ही व्यापक रूप से लगा हुआ है। मंदिरों को भी रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मेले के दूसरे दिन बाजार में बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। जिसके चलते भारी पुलिसबल तैनात रहा। महिलाओं ने आगामी त्योहारों एवं घर की जरूरतों के हिसाब से सामान खरीदा और बच्चों ने रोमांच के लिए भी हिंडोला, सर्कस, मौत का कुआं, निशानेबाजी व अन्य रोमांचक खेलों का आनंद लिया।
------------------
शुकतीर्थ पर किया विशाल भंडारे का आयोजन
शामली। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति संघ के तत्वावधान में शुकतीर्थ पर किया विशाल भंडारे का आयोजन गया। इसके बाद भक्तों ने मां शाकंभरी देवी के दर्शन किए। दो डीलक्स बसों को हनुमान धाम से हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि खुशीराम अरोरा ने रवाना किया। शुकतीर्थ पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर संजय धीमान संरक्षक, राकेश गर्ग संरक्षक, कोषाध्यक्ष भौरीलाल संगल, हरि गोपाल तायल, दुर्गेश कुमार, निशांत संगल, बृजबाला संगल, प्रभा, रीना मौजूद रहे। संवाद