फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भीड़, लगा ट्रैफिक जाम

Mon, 06 Nov 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नगर निकाय चुनाव नामांकन के अंतिम दिन आचार संहिता का उल्लंघन भी खूब हुआ। भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने काफिले के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान एमएसके रोड पर ट्रैफिक जाम भी हो गया।
विज्ञापन


सोमवार को शामली नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी दीपिका संगल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन एमएसके रोड पर एसबीआई शाखा के सामने हुआ। चुनाव कार्यालय के बाहर वाहनों की भीड़ लग गई, जिससे चलते ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। वहीं, वीवी इंटर कॉलेज रोड पर सपा प्रत्याशी सुमन कौशिक पत्नी विजय कौशिक के चुनाव कार्यालय खुलने पर भी वाहनों की भीड़ सड़क तक रही।

इसके बाद दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी काफिले के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट रवाना हुए। काफिले में सैकड़ों बाइकों पर समर्थक नारेबाजी करते चल रहे थे। इस कारण एक तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह बंद हो गया। इस कारण शिवचौक, एमएसके रोड, भिक्की मोड़, धीमानपुरा रेलवे फाटक और गुरुद्वारा तिराहे पर भयंकर ट्रैफिक जाम हो गया। 
विज्ञापन


वहीं, शामली सोमवार दोपहर जब सपा प्रत्याशी का काफिला नामांकन के लिए कलक्ट्रेट जा रहा था, तो धीमानपुरा फाटक के पास एक ई रिक्शा चालक से समर्थकों की कहासुनी हो गई। समर्थकों ने रिक्शा चालक को सरेराह पिटाई शुरू कर दी। वहीं, अन्य समर्थकों ने बीच बचाव कराया, जिसके बाद ई रिक्शा चालक वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें