फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने तीन घंटे शहर में बेखौफ होकर घूमते रहे बदमाश

विज्ञापन
शामली मेरठ मार्ग पर गांव सिम्भालका के पास पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बाद जानकारी एएसपी राजेश र? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गेंदामल मार्केट में सराफ की दुकान पर लूट की कोशिश के बाद बदमाश बेखौफ होकर करीब पौने तीन घंटे तक शहर में घूमते।
विज्ञापन

सराफ के यहां लूट में विफल होने के बाद बदमाश धीमानपुरा फाटक के पास से गुजरे। यहां पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। सिंभालका के पास स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में भी वही बदमाश दिख रहे हैं, जो सराफ की दुकान पर लूट के प्रयास में शामिल थे। दोनों घटनाओं में करीब पौने तीन घंटे का अंतर है। इससे साफ है कि बदमाश शहर में ही रहे। संभवत: वे धीमानपुरा फाटक से आगे रजबहे से होते हुए सिंभालका के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

दो माह पहले पेट्रोल पंप पर लूट का नहीं हुआ खुलासा
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर स्थित राज फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप है। इस पर करीब दो माह पहले 28 सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब चार लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें