फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कही उधार लेकर खाना खाया तो कही भूखे पेट ही सो गये

विज्ञापन
कैराना के राधा स्वामी सत्संग भवन में गर्मी में बच्चे को पानी पिलाती महिला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/ कैराना/झिंझाना। प्रवासी श्रमिकों का बेबसी का सफर जारी है। हरियाणा की ओर से बसों में आ रहे प्रवासियों का गर्मी से बुरा हाल है। छोटे छोटे मासूम बच्चे गर्मी से बेहाल हैं। शेल्टर हाउस के बाहर कोई बच्चा मां से पानी मांग रहा था तो कोई दूध। रोजी रोटी छिन जाने के बाद इनके सामने अपने गांव वापसी के सिवा कोई चारा भी नहीं था। कैराना शेल्टर हाउस पर आए बदायूं निवासी मोहन लाल ने बताया कि हरियाणा में मजदूरी करके बेटी की शादी के लिए कुछ रुपये जोडे़ थे लेकिन दो महीने से काम बंद होने के बाद शादी के लिए जोडे़ सारे रुपये खत्म हो गए। अब गांव जाने के सिवा कोई चारा नहीं बचा।
विज्ञापन

गर्मी से बेेहाल मासूम
शामली बस स्टैंड पर विजय सिनेमा के पास अपनी मासूम बच्ची को लेकर बैठी महिला पसीने से तर बदर थी। वहां से गुजरे एक बाइक सवार ने उसकी मदद की। उसे पानी की बोतल लाकर दी और आगे बढ़ गया।
मकान मालिक ने बहुत मदद की
झज्जर में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लखीमपुर खीरी निवासी विरेंद्र ने बताया कि उसके परिवार के छह सदस्य किराए के मकान में रहते थे। लॉकडाउन में मजदूरी बंद हो गई तो भूखों मरने की नौबत आ गई थी। कुछ लोगों से उधार लिया। भला हो मकान मालिक का, जिसने मकान के किराए के पैसे भी नहीं लिए और कई बार भोजन भी खिलाया।
विज्ञापन

कई बार तो भूखे ही सोना पड़ा
झज्जर में सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले बिजनौर निवासी भगवान दास शर्मा के बेटे विपिन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद कई बार रात में भूखे ही सोना पड़ा। समाजसेवी संस्थाओं ने कई बार भोजन दिया तो उधार लेकर भी परिवार को पेट भरना पडा। उसके पिताजी दूसरी बस में चले गए। अब उसके साथ उसकी मा और छोटा भाई यहां शेल्टर होम पर बस का इंतजार कर रहे हैं।
हरियाणा रोडवेज की बसों ने लिया किराया
कैराना। मंगलवार को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रवासी श्रमिकों से किराया लेना शुरू कर दिया गया। प्रवासी श्रमिक अमरदीप ने बताया कि पानीपत से कैराना तक उनसे 30 रुपए प्रति व्यक्ति किराया वसूला गया। हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर राजेश ने बताया कि सरकार के आदेश पर आज से किराया लिया जा रहा है। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि यूपी रोडवेज की बसों से प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह जनपद नि:शुल्क भेजा जा रहा हैं।

शामली: कैराना के राधा स्वामी सत्संग भवन में बनाए गए शेल्टर हाउस में पंजीकरण कराने को खडे श्रमिक।- फोटो : SHAMLI

कैराना में बनाए गए शैल्टर हाउस में हरियाणा से पहुंची महिला हाथ में सामान लिए हुए।- फोटो : SHAMLI

ैराना में शेल्टर होम पर थकान होने पर जमीन पर रखे बेग पर सोया झांसी निवासी श्रमिक परिवार का मासूम- फोटो : SHAMLI

ैराना में शेल्टर होम पर तेज गर्मी में अपनी बच्ची को गोद में उठाए चलती बस्ती निवासी महिला- फोटो : SHAMLI

कैराना शेल्टर होम पर कडी धुप में अपने बेटे को गोद में उठाये लखीमपुर खीरी निवासी श्रमिक विरेन्द्र- फोटो : SHAMLI

ैराना के राधा स्वामी सत्संग भवन में सैकडों किलोमीटर पैदल यात्रा करने के बाद आराम करते श्रमिक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें