फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्टेशन निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्माण इकाई ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। डीआरएम राजकुमार सिंह ने नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन के तहत कराए गए विकास कार्याें की प्रगति की समीक्षा की और ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत नजीबाबाद, धामपुर स्टेशनों के निर्माण कार्याें में डीआरएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्माण इकाई को निर्देश दिए। सीनियर डीएन-4 रवि विक्रम और मंडलीय अधिकारियों के साथ नजीबाबाद पहुंचे डीआरएम राजकुमार सिंह ने प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने हाल ही में बुकिंग विंडो यात्री प्रतीक्षालय द्वितीय क्षेत्र में स्थानांतरण करने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। डीआरएम ने यात्री प्रतीक्षालय और स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को कम करने पर मंथन किया। संबंधित रेल अधिकारियों को सुधार के आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम के निरीक्षण के दौरान एडीएन रविंद्र सिंह, वाणिज्य निरीक्षक आरके मीणा सहित अनेक क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें