फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्मी के चलते ब्रेन हेमरेज से मौत होना बताया जा रहा
विज्ञापन


कोतवाली देहात (बिजनौर)। शादी से अगले दिन पत्नी को ससुराल लेने गए दूल्हे की अचानक मौत हो गई। दूल्हे की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। दूल्हे की मौत से दोनों गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना क्षेत्र कोतवाली शहर के ग्राम धौकलपुर निवासी शेर सिंह की बहन पुष्पा देवी का विवाह सात जून शनिवार को ग्राम सिरधनी निवासी राम उर्फ रवि पुत्र विपिन कुमार के साथ हुआ था। सोमवार को लड़की पक्ष के लोग लड़की को लेकर आए। इसके एक घंटा बाद ही लड़के पक्ष के लोग लड़की को लेने के लिए पहुंच गए। इस दौरान हर्षपूर्ण माहौल में दूल्हे तथा उसके साथ आए लोगों का स्वागत सत्कार किया जा रहा था।
विज्ञापन

नाश्ता करते समय अचानक दूल्हा रवि पीछे की ओर गिर गया। रवि की नाक से खून आ गया। इस दौरान दूल्हा बेहोश हो गया। परिजन दूल्हे को बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां दूल्हे राम उर्फ रवि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज से दूल्हे की मौत हुई है। दूल्हे की मौत का समाचार ग्राम सिरधनी तथा धौकलपुर में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान दुल्हन पुष्पा भी बेहोश हो गई। दुल्हन तथा दोनों परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को परिजनों ने बेहद गमगीन माहौल में दूल्हे का अंतिम संस्कार गंगा बैराज पर कर दिया।
विज्ञापन

- ट्रैक्टर ड्राइवर था दूल्हा रवि

परिजनों के अनुसार दूल्हा रवि ट्रैक्टर चालक था। दुल्हन पुष्पा के माता और पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है। दुल्हन के भाई शेर सिंह तथा छोटे भाई मास्टर चमन सिंह ने बहन को पाला और विवाह किया। रवि की मौत से पुष्पा सदमे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें