फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक्सप्रेसवे के निर्माण की अवधि समाप्त, उद्घाटन का इंतजार

Wed, 11 Mar 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की निर्माण अवधि समाप्त हो गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से उद्घाटन तिथि का इंतजार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्घाटन से पहले दोपहिया, चारपहिया, हल्के वाहन एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे हैं। तीन राज्यों और पांच जिलों से होकर गुजरने वाले इस एक्सप्रेसवे का निर्माण छह वर्षों में पूरा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन संतोष यादव ने पिछले महीने निर्माण कार्य 10 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम भी एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर चुकी है। हालांकि, अभी तक उद्घाटन समारोह की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बागपत एनएचएआई के इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से उद्घाटन समारोह की तिथि 15 मार्च तक आने की संभावना है। उद्घाटन तिथि तय होने के बाद एक्सप्रेसवे का ट्रायल पूरा कर इसे जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें