शामली में पैट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए बाइक सवारों की भीड़ । संवाद
शामली। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच चार दिन से लगातार पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों की पंपों पर लाइन लगी है। लोगों में यह आशंका बनी हुई है कि युद्ध के कारण कहीं पेट्रोल और डीजल की कमी न हो जाए।
मंगलवार को भी शहर के दिल्ली रोड, मुजफ्फरनगर रोड, कुड़ाना रोड, करनाल रोड, जलालाबाद और थानाभवन क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ लगी रही। कई लोग सुबह ही पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए और अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाया। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार पिछले चार दिनों में बिक्री में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। शामली के पेट्रोल पंप संचालक संदीप ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की बिक्री बढ़ी है। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और सप्लाई भी नियमित रूप से आ रही है। इसलिए किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।