फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: क्रिटिकल केयर अस्पताल का इसी साल निर्माण होगा पूरा

Sun, 09 Feb 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में निर्माणाधीन क्रिटिकल अस्पताल l संवाद
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल के बराबर में क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण इसी साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसी साल इसमें मरीजों को भर्ती करने की तैयारी है। तेजी के साथ अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पताल 50 बेड का बनाया जाएगा। इसमें गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शामली के जिला अस्पताल के बराबर में क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पताल के लिए 4200 वर्ग गज भूमि चयनित की गई है। इस अस्पताल में मरीजों की ओपीडी नहीं होगी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से अलग से विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। अभी तक जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को मेरठ मेडिकल रेफर किया जाता है।

जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि तेजी के साथ निर्माण कार्य चल रहा है। इसी साल निर्माण कार्य पूरा कराकर लोगों को भर्ती कराना शुरू कर दिया जाएगा। भवन के निर्माण में 18.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें