फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 15 दिसंबर तक मेरठ-करनाल हाईवे का होगा निर्माण पूरा

Tue, 26 Nov 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मेरठ करनाल हाईवे। फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के टिटौली से लेकर टपराना गोलचक्कर तक दो किमी सड़क निर्माण कार्य दिसंबर में पूरा हो जाएगा। विभागीय अधिकारी अनुबंध करने के लिए तैयारी में जुटे हैं। इससे लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई ने मेरठ-करनाल हाईवे के टिटौली से लेकर टपराना गोलचक्कर तक दो किमी हाईवे निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली को जारी किए गए थे। कंपनी ठेकेदार के साथ अनुबंध कर चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार शर्मा ने बताया कि हाईवे के निर्माण के लिए मुजफ्फरनगर की कंपनी के ठेकेदार सड़क निर्माण के लिए दूसरे प्लांट ठेकेदार के साथ अनुबंध करने में जुट है। 15 दिसंबर से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा कर देंगे। मेरठ-करनाल हाईवे पर दो किमी निर्माण पूरा होगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें