संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/झिंझाना/जलालाबाद। जिले में कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह शामली, झिंझाना, जलालाबाद समेत विभिन्न स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। देर शाम तक बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। बारिश के कारण नगर पालिका के दावों की भी पोल खोल कर रख दी। जलभराव के कारण विभिन्न स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई और न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा।
जून में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी। पिछले एक सप्ताह से तो भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल था। सूर्य की तपिश से लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे। सोमवार रात को भी गर्मी के चलते लोग परेशान रहे। मंगलवार सुबह मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छा गए। शामली, झिंझाना, कुड़ाना आदि क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिसके कारण जलभराव हो गया। सड़कों से लेकर बाजार व मोहल्लों में पानी भर गया। शहर की नेहरू मार्केट, गांधी चौक, नाला पटरी, सीबी गुप्ता काॅलोनी, बड़ी आल, कबाड़ी बाजार, धीमानपुरा आदि में काफी पानी भर गया। नालों का गंदा पानी भी सड़कों पर भरने से लोगों को परेशानी हुई।
बारिश में ही नगरपालिका के नालों की सफाई के दावे की पोल खुल गई। बारिश थमने के बाद शहर में भरा पानी उतरना शुरू हुआ, जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली।
उधर, पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान 34 से गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही के अनुसार, आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बाजारों में जलभराव से हुई परेशानी : झिंझाना में बारिश होने से बाजार की सड़कें जलमग्न हो गई। दुकानदारों ने अपने सामान को ऊंचाई पर रखकर पानी से बचाया। कई वाहन चालक करनाल रोड पर अंडरपास में घुसकर बारिश से बचते नजर आए।
जलालाबाद में भी बच्चों ने बारिश के बीच मस्ती की। बारिश से मुख्य बाजार की सड़कों पर जलभराव हो गया है। बारिश रुकने के बाद भी सड़कों पर पानी भरा रहा, जिससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने नगर पंचायत से कस्बे के सभी नालों की सफाई कराने की मांग की।
शामली एमएसके रोड पर बारिश में जाते वाहन । संवाद- फोटो : kathua
शामली एमएसके रोड पर बारिश में जाते वाहन । संवाद- फोटो : kathua
शामली एमएसके रोड पर बारिश में जाते वाहन । संवाद- फोटो : kathua
शामली एमएसके रोड पर बारिश में जाते वाहन । संवाद- फोटो : kathua
शामली एमएसके रोड पर बारिश में जाते वाहन । संवाद- फोटो : kathua
शामली एमएसके रोड पर बारिश में जाते वाहन । संवाद- फोटो : kathua