शामली। धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार को भी करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। गर्मी के कारण जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।किसी तरह जाम खुलवाया जा सका।
दरअसल, दिल्ली से सहारनपुर के लिए दोपहर के समय ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद किया गया था। ट्रेन जाने के बाद जैसे ही फाटक को खोला गया तो चालकों में वाहनों को एक दूसरे से आगे निकालने की होड़ मच गई। सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने भी जाम खुलवाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे तक चालक जाम में फंसे रहे। गर्मी के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
टीआई विराट का कहना है कि कई बार वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिसके कारण जाम लगता है। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।