फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में दिनभर जाम से जूझा शहर

विज्ञापन
शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
भीषण गर्मी में दिनभर जाम से जूझा शहर
विज्ञापन

शामली। अपर दोआब शुगर मिल में गन्ना लेकर आ रहे किसानों के वाहनों के चलते सोमवार को भी जाम लगा रहा। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जरूरी कार्यों के लिए घर से निकले लोग जाम में फंसकर रह गए। मंजिल तक पहुंचने में देरी होने पर लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए।
अपर दोआब चीनी मिल का पेराई सत्र अंतिम दौर में होने के चलते शुक्रवार से ही बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बुग्गियों में गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से रोजाना शहर में भीषण जाम लग रहा है। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। हर तरफ जाम ही जाम नजर आता है। बाजार में जरूरी कार्य से आने वाले लोग जाम में फंसे रहे है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार चार दिन से नागरिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने में पूरी तरह से नाकाम नजर आ रहा है। भीषण गर्मी में जाम में फंसने वाले लोग बेहाल हो गए। सोमवार सुबह भी जब लोग घरों से बाहर निकले तो शहर की सड़कों पर गन्ने के वाहनों की लंबी कतार मिली। जाम के चलते भीषण गर्मी में मिनटों का सफल घंटों में तय करना पड़ा। घर से जरूरी काम के लिए निकले लोग तो जाम को देख लौट गए। जाम से वाहन चालक दिनभर जूझते रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान हालात हुए खराब
सोमवार दोपहर बाद शहर के नौकुआं रोड से बालाजी जन्मोत्सव पर शोभ यात्रा निकाली गई। जिसके बाद जाम के हालात और खराब हो गए। घंटों तक वाहन सड़कों पर खड़े रहे। एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, मिल रोड, हनुमान रोड, कोतवाली रोड, मेरठ-करनाल मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर भीषण जाम लग गया। शोभा यात्रा संपन्न होने के बाद ही यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

जाम के चलते व्यापारियों को नुकसान
रोजाना लगने वाले जाम से व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। जाम में फंसने के डर से ग्राहक एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, बड़ा बाजार, नेहरू मार्केट आदि क्षेत्रों में आने से बच रहे हैं। जिसके चलते व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते रह जाते हैं। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का कहना है प्रशासन को जाम की समस्या का स्थायी निस्तारण कराना होगा। इस संबंध में वह डीएम से जल्द मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें