फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाल कल्याण समिति ने किशोर का निकाह रुकवाया

Fri, 16 Oct 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाल कल्याण समिति ने कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में पहुंचकर किशोर का निकाह रुकवाया। समिति के सदस्यों ने बालिग होने के बाद निकाह करने पर परिजनों से लिखित में लेकर किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव पलठेड़ी निवासी ने डीएम से शिकायत की थी कि उनके गांव के एक किशोर की शादी उसके परिजन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में निकाह की तैयारियां चल रही थी।
डीएम के निर्देश पर बाल कल्याण समिति के सदस्य बैंक्वेट हॉल में पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि जांच करने पर लड़के की उम्र 17 वर्ष 11 महीने पाई गई जबकि लड़की को बालिग बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिजनों को समझाया कि नाबालिग की शादी करना या कराना अपराध है। ऐसा करने से उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति के सदस्यों के समझाने पर परिजन मान गए और निकाह की रस्म रोक दी गई। इसके बाद परिजनों से लिखवाकर लिया गया कि वे बालिग होने पर ही लड़के की शादी करेंगे। इसके बाद लड़के को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें