फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर गूंजने लगे बम भोले के जयकारे

Wed, 11 Feb 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में कांवड़ लेकर पहुंची रोहतक की महिला ​शिवभक्त । संवाद
विज्ञापन
शामली। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि आगामी 15 फरवरी को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के मद्देनजर जनपद शामली से होकर हरियाणा की ओर जाने वाले शिवभक्तों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

हरिद्वार और ऋषिकेश से गंगाजल व कांवड़ लेकर रोहतक, भिवानी, जींद, हिसार, हांसी सहित कई जिलों के शिवभक्त पानीपत-खटीमा हाईवे के रास्ते आगे बढ़ रहे हैं। हाईवे पर जगह-जगह बोल-बम के जयघोष गूंजने लगे हैं।
रोहतक निवासी कमलेश हरिद्वार से कांवड़ लेकर शामली पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगी और मनोकामना मांगेंगी। वहीं हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि हरिद्वार से रोहतक, हिसार, हांसी सहित कई क्षेत्रों के अधिकांश शिवभक्त शामली होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें