फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो व्यापारी हित की बात करेगा, उसी को मिलेगा वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
जो व्यापारी हित की बात करेगा, उसी को मिलेगा वोट
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। जिसमें 50 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को उठाया। विधानसभा चुनाव में व्यापारियों की समस्याओं को घोषणा पत्र में शामिल करने वाले दल को वोट देने का संकल्प लिया।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि देशभर में जीएसटी एक जटिल प्रक्रिया हो गई है। जीएसटी के सरलीकरण के लिए बड़े सेमिनार की आवश्यकता है। जीएसटी के विरोध में देश व प्रदेश के व्यापारी को एक बड़ा आंदोलन करना होगा। प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश में चुनावी माहौल में सभी जिलों के व्यापारी अपने-अपने जिलों में प्रत्याशियों के सामने एक प्रस्तावित एजेंडा रखकर उनसे मांग करेंगे कि वह व्यापारियों की समस्याएं पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल कराएं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश के व्यापारी की चरमराई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने हेतु आर्थिक राहत पैकेज जारी किया जाए। उन्होंने 60 वर्ष से ऊपर के पंजीकृत व्यापारी को पेंशन योजना का लाभ देने, कामर्शियल विद्युत दरों को घरेलू विद्युत दरों के बराबर किए जाने, मंडी समिति प्रणाली को पूरी तरह समाप्त करने की मांग भी उठाई। पंजीकृत व्यापारी के स्टाक का बीमा सरकार की ओर से करने, जीएसटी कर प्रणाली के सरलीकरण, जूते व स्टेशनरी पर एक जनवरी से लागू बढ़ी दरें वापस लेने का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन

डीजल व पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की गई। बैठक में सहारनपुर से जिलाध्यक्ष जयवीर राणा, मुजफ्फरनगर जिले से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गर्ग, गाजियाबाद जिले से प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, शामली जिले से नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, बुलंदशहर के खुर्जा से जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश अरोड़ा, हापुड़ जिले से जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, रामपुर जिले से जिलाध्यक्ष पीयूष जिंदल, अमरोहा जिले से जिलाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, संभल जिले से जिलाध्यक्ष हरिओम गंभीर, अलीगढ़ जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष रवि वर्मा, हाथरस जिले से जिलाध्यक्ष प्रदीप बंसल, मथुरा जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल पाल शर्मा, मैनपुरी जिले से जिलाध्यक्ष जीडी गुप्ता, फिरोजाबाद जिले से जिलाध्यक्ष अमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें